फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीजे संचालक के पिता को गोली मारने वाला दूल्हे का जीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में 27 नवंबर की रात डीजे संचालक के पिता को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रिश्ते में दूल्हे का जीजा लगता है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा पीपर गांव निवासी टीकाराम की बेटी रेशमा की शादी 27 नवंबर को थी। बरात लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से आई थी। शादी में बरगदी निवासी अमित का डीजे सिस्टम लगा था। अमित के मुताबिक, रात 12 बजे उसने डीजे बंद कर दिया था। इस पर लखनऊ के बालागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरदारनगर बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी दूल्हे का जीजा आकाश गौतम और उसका बड़ा भाई अखिलेश गुस्सा गए। दोनों आरोपी गली-गलौज करने लगे। मामला बढ़ते देख अमित ने पिता पुत्तीलाल और बड़े भाई को बुला लिया था। दोनों आरोपी भाइयों ने मारपीट शुरु कर दी।
इस दौरान आकाश ने तमंचे से पुत्तीलाल को गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। अमित ने दोनों भाइयों पर 28 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार रात दस बजे थाना क्षेत्र के भटपुर स्थित गोमती नदी पुल से मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले 29 नवंबर को मुख्य आरोपी के भाई अखिलेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण करा कर मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें