फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्रीन टीम ने 96 रनों से जीता मैच

Mon, 08 Apr 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आरआर इंटर काॅलेज मैदान पर ट्रायल मैच हो रहे। इसमें सोमवार को ग्रीन टीम ने 96 रनों के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैदान पर सोमवार को एचडीसीए येलो व ग्रीन टीम के बीच अंडर-19 ट्रायल मैच खेला गया। टाॅस जीतकर ग्रीन टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। ग्रीन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवरों में 261 रन बनाए। जवाब में येलो टीम ने 165 रन पर सिमट गई।
ग्रीन टीम ने 96 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका संदीप गुप्त व सौरभ ने निभाई। स्कोरर रविशंकर तिवारी रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को येलो व ब्लैक टीम के बीच दूसरा ट्रायल मैच खेला जाएगा। ट्रायल मैच में बाद बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें