फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन कार्ड जारी, घर घर सामान पहुंचाएंगे विक्रे ता: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को किराना, फल, सब्जी, दूध और दवाओं की आपूर्ति के लिए सभी नगर निकायों में वार्डवार किराना स्टोर, सब्जी व फल विक्रेता, मेडिकल स्टोर्स व ई-रिक्शा वालों की सूची तैयार कर ली गई है। विक्रेताओं की सूची व मोबाइल नंबर प्रसारित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रेताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए संबंधित पालिका की ओर से उन्हें ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। डीएम ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों बीट कर्मियों को निर्देशित किया है कि सूची में अंकित विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने में बाधा न आने दी जाए। डीएम ने नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि घर-घर सुविधा के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर वार्ड के संबंधित विक्रेताओं से वार्ता कर हर हाल में आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। अगर विक्रेता द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिशासी अधिकारी को दी जाए।
परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में परेशानी आ रही है तो वह क्षेत्र के ईओ से संपर्क कर सकते हैं। कहा कि हरदोई क्षेत्र के लोग पालिका के ईओ से फोन नंबर 9451215127 पर, संडीला के ईओ से 7455857744, शाहाबाद के ईओ से 9415483860, सांडी के ईओ से 9454795857, मल्लावां के ईओ से 9415783958 पर संपर्क कर सकते हैं। गोपामऊ के ईओ से 9582811674, बिलग्राम के ईओ से 9454416602, पाली के ईओ से 7007032542, पिहानी के ईओ से 9918614051, बेनीगंज के ईओ से 8765839166, माधौगंज के ईओ से 9415253513, कुरसठ के ईओ से 8707318578 और प्रभारी ईओ कछौना के मोबाइल फोन नंबर 9415253513 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें