फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से परेशान परिवार तक पुलिस ने पहुंचाया राशन

विज्ञापन
जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री देते माधौगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में एक महिला ने यूपी 112 पर कॉल कर बताया कि उसके पति बीमार हैं। घर में खाने को भी कुछ नहीं बचा है, ऐसे में वह और उसका परिवार काफी परेशान है। मामला संज्ञान में आने पर एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ आटा, चावल, दाल, फल व दूध आदि सामान लेकर पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। मदद मिलने पर परिवार ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पुलिस को जरूरत के सामान के साथ देखकर महिला व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। एसओ ने बताया कि परिवार में कुल सात सदस्य हैं, परिवार दैनिक मजदूरी पर निर्भर है। परिवार को मदद पहुंचाई गई है, अगर किसी को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो पुलिस उसकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें