फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे मे प्रधान के पति की मौत

Fri, 31 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
भगवती प्रसाद का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलग्राम। हरदोई-बिलग्राम रोड पर गुरुवार देर शाम कटरी छिबरामऊ के प्रधान के प्रति की मौत हो गई। हादसे में प्रधान पति का चचेरा भाई और कटरी बिचुइया की प्रधान का देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


बिलग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटरी छिबरामऊ की प्रधान राजेश्वरी देवी के पति भगवती प्रसाद 45 गुरुवार को बाइक से स्वच्छता अभियान संबंधी बैठक में शामिल होने जिला मुख्यालय हरदोई गए थे।  उनके साथ चचेरा भाई राजेश पुत्र रामभजन और कटरी बिचुइया के सुंदर 28 पुत्र शिवबालक भी थे।

सुंदर कटरी बिचुइया की प्रधान का देवर है। शाम को तीनों लोग हरदोई से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे हरदोई बिलग्राम रोड स्थित हैबतपुर गांव के पास वाहन टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश व सुंदर घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

बाइक चला रहा सुंदर हेलमेट नहीं लगाए था। परिजानों ने बताया राजेश्वरी दूसरी बार प्रधान चुनी गई हैं। उनके एक बेटा और पांच बेटियां हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें