फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 13 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया 9.42 करोड़ का हिसाब, वसूली की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले काम और खरीदारी के भुगतान के नाम पर निकाले गए रुपये में करीब 9.42 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिला है। आठ विकास खंडों की 13 ग्राम पंचायतों में 9.42 करोड़ रुपये का हिसाब न मिलने पर जिला लेखा परीक्षा विभाग ने संबंधित से वसूली की संस्तुति की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग के माध्यम से राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद सहित स्वयं की आमदनी से खर्च किए गए रुपये के हिसाब में गड़बड़ी सामने आई है। साल 2024-25 में काम और खरीदारी के नाम पर आठ विकास खंडों की 13 ग्राम पंचायतों में 9,42,09,108 रुपये का न तो हिसाब मिला न ही अभिलेख मिले। जिला लेखा परीक्षा विभाग की तरफ से ज्येष्ठ लेखा परीक्षक प्रवीन मोहन वाजपेयी ने समुचित हिसाब उपलब्ध न कराए जाने पर परिपालन मांगा। वहीं डीपीआरओ को संबंधित से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई।
-
इन ग्राम पंचायतों में नहीं मिला खर्च का हिसाब
साल 2024-25 में ग्राम पंचायतों की तरफ से की गई खरीदारी और काम के भुगतान का हिसाब न मिलने पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की तरफ से डीपीआरओ को रिपोर्ट दी गई है। इसमें विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत गजुआ खेड़ा में 1,52,500 रुपये, सांडी की महितापुर में 7,47,000, कछौना की नरायनदेव में 7,90,000, शाहाबाद की सकरौली में 22,14,628, असलापुर में 16,22,398, हरपालपुर की अरवल में 19,750, मल्लावां की अटवार चकोला में 5,22,000, हरियावां की उतरा में 50,35,280, शाहपुर बिनौरा में 64,60,035, धोबिया में 29,34,658, संधिनावा में 42,75,000, भदेवरा में 72,06,000 और टोडरपुर के तारागांव में 40,88,859 रुपये की गड़बड़ी मिली है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने सात दिन के अंदर आपत्तियों की परिपालन आख्या मांगी है। वहीं आख्या न आने पर संबंधित प्रधान और पंचायत सचिव से वसूली किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

-
ऑडिट आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। संबंधित ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सचिवों से सात दिन के अंदर अभिलेख और परिपालन आख्या तलब की गई है। वहीं लेखा परीक्षा विभाग ने वसूली की भी संस्तुति की है। परिपालन न होने की दशा में वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें