सरकारें किसानों के नाम पर राजनीति कर रही हैं।
मुआवजा वितरण में सरकार ने किसानों को ठेंगा दिखाने का कार्य किया है।
पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय
कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने यह बात कही।
कहा कि
प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। चिकित्सा के नाम पर आम जन के साथ
छलावा किया जा रहा है। दवा की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह के साथ ही पैथालाजी
एवं चिकित्सकों की दशा से जिला समेत पूरा प्रदेश संशय में हैं। कहा कि 15
सूत्री ज्ञापन एक सितंबर को गवर्नर रामनाईक को सौंपा था, जिसमें गवर्नर ने
सरकार को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर बुद्धिसागर
शुक्ला, गिरीश चंद्र बाजपेई, श्यामाकांत दीक्षित, सर्वेश पांडे, इंद्रपाल,
पवन पाल, गगन तिवारी आदि मौजूद थे।