फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले सरकारी कार्यालय

विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग कार्यालय में काम करते लेखाकार शुलभ गुप्ता, मौजूद चालक विनोद कुमार व मंजू देवी। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शासन के निर्देशों के क्रम में सोमवार से सरकारी कार्यालय खुल गए। कर्मचारियों की उपस्थिति 33 फीसदी से अधिक न होने की शर्त और कार्यालय में भी सामाजिक दूरी बनाए रखने की नसीहत के साथ आवश्यक कार्य भी शुरू हो गए।
विज्ञापन

शासन ने 20 अप्रैल से सरकारी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए थे। सोमवार से विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में थोड़ी रौनक दिखी। संबंधित विभागों में 33 फीसदी उपस्थिति के साथ अन्य नियमों का पालन किया गया। सभी विभागों ने इसके लिए बकायदा रोस्टर बनाया है। फिलहाल पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक ही कार्यालय खोले गए।
विकास विभाग का नजारत विभाग भी खुला। इसके अलावा लंबे समय से बंद चल रहा लघु सिंचाई विभाग भी खुला। लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यालय खोले गए लेकिन लॉकडाउन के कारण उपस्थिति कम ही रही।
विज्ञापन

कई कार्यालय तो ऐसे हैं, जो पूर्व में भी लॉकडाउन के दौरान नियमित रूप से खुल रहे थे। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र अपने कार्यालयों में पहले से ही सामाजिक दूरी और सुरक्षा के नियमों का पालन कर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें