फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश सरकारी विभागों को भी चपेट में लिया कोरोना ने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेशक कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर अच्छी है, लेकिन जिले में विभिन्न विभागों पर इसका साया मंडरा रहा है। कई कर्मी और अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इन कार्यालयों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है लेकिन खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कुल 4720 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से लगभग 88 फीसदी स्वस्थ भी हो चुके हैं। इन दिनों कोरोना की रफ्तार कुछ कम है, लेकिन सरकारी विभागों में इसकी दस्तक चिंता का विषय है। कलक्ट्रेट के कर्मी, जिला विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास अभिकरण के कंप्यूटर प्रोग्रामर, बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी, पंचायत राज विभाग के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिला कारागार के कर्मचारी और बंदी तक संक्रमित हैं। चिकित्सक, आशा और एएनएम भी संक्रमण की जद में आ चुकी हैं। ऐसे में अभी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।
थर्मल स्क्रीनिंग जारी, ब्योरा किया जा रहा दर्ज
कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत, नगर पालिका, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीएमओ कार्यालय में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। आवागमन करने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाता है। किसी मेें भी लक्षण नजर आने पर उसे प्रवेश से रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला कारागार के छह बंदियों समेत 35 और मिले संक्रमित
जिले में 24 घंटे के दौरान जिला कारागार के छह बंदियों समेत 35 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। अब तक कोरोना से 81 लोगों की मौत हुई है। 4180 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिला कारागार के अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अस्थायी कारागार (अल्प वयस्क कारागार) के छह बंदी संक्रमित मिले हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में जेल भेजे जाने वाले बंदियों को पहले अस्थायी कारागार भेजा जाता है। यहां इनकी कोरोना जांच कराई जाती है और रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित न मिलने पर स्थायी कारागार भेज दिया जाता है। उधर दूसरी ओर शाहाबाद के मोहल्ला कटरा में एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लोनी चीनी मिली का एक कर्मचारी भी संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें