फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सक को भी स्वाइन फ्लू!

Fri, 27 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिले में एक और संदिग्ध स्वाइन फ्लू का रोगी मिला। अब एक सरकारी चिकित्सक में स्वाइन फ्लू की आशंका पर नमूना परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। जिले में विगत दो दिन में दो स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी प्रकाश में आए। बुधवार को शहर के एक व्यक्ति में लक्षण मिलने पर जांच के लिए सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया था।

उसको 21 फरवरी से बुखार शुरू हुआ था। वहीं गुरुवार को लखनऊ में रहने वाले सरकारी चिकित्सक का नमूना लिया गया। वह जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनको 22 फरवरी से बुखार की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन


जिले स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले मिलने पर विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि लक्षण के आधार पर नमूना भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें