फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सामान उड़ाया, फिर लगा दी आग

Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान पार कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अनुज पाल पुत्र मन्नीलाल अपने भाई के साथ रहते हैं। 14 मई को उसके छोटे भाई अतुल की शादी थी। इस पर परिवार के सदस्य पैतृक गांव सथरा चले गए। घर पर ताला लगा हुआ था।

शुक्रवार की देर शाम जब उनका भाई गांव से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान जला हुआ पड़ा था। इस पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो घर का नजारा देख कर दंग रह गए। अनूप पाल ने बताया कि घर से एलसीडी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सारा सामान जला हुआ है। बताया कि घर में लाखों रुपये का सामान जल गया। इस बाबत उसने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें