फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गुमटी में आग लगने से सामान और कपड़े जले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सर्कुलर रोड पर एक मंदिर के पास रविवार देर रात अज्ञात कारणों से लोहे की गुमटी में आग लग गई। आग की चपेट में एक लकड़ी की गुमटी भी आ गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से बाइक रिपेयरिंग से जुड़ा सामान और कपड़े प्रेस करने की दुकान पर रखे कपड़े जल गए।
विज्ञापन

शहर की सर्कुलर सड़क पर एक मंदिर के पास रियाज और वसीम की लोहे की गुमटी रखी है। दोनों बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। पास में ही रामशरण की दुकान है। रविवार की देर रात कुछ लोगों ने गुमटी से धुआं उठते देखा तो जानकारी दी। गुमटी में ग्रीस, टायर आदि सामान रखे थे। इसलिए आग तेजी से भड़क गई। आग ने पड़ोस में रामशरण की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निशमन अधिगारी शिवराम यादव मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें