फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं प्राथमिकता से निपटाईं जाएं

Sun, 29 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अफसरों को निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण पर प्राथमिकता पर करें।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश की सपा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु तमाम योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए, इसके लिए आम लोग भी जागरूक रहें और अगर कहीं गड़बड़ी हो या किसी पात्र को योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा हो, तो जानकारी दें, कार्रवाई होगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दिक्कतें बताई हैं, उनका निस्तारण नियमानुसार हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर फखरूल इस्लाम, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, प्रेम सिंह, विजय सिंह आशा, प्रकाश चंद्र गुप्ता, राजीव सिंह टेनी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें