फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के साथ मनरेगा श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान : सीडीओ

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मनरेगा श्रमिकों को समय पर भुगतान कराया जाए। अन्य श्रमिकों को भी रोजगार से संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए। ये बात रविवार को बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कही।
विज्ञापन

सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने रविवार को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जनपद में मनरेगा से 2344 लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यों में भी इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को कहा।
जनपद में एक लाख 34 हजार 234 मनरेगा श्रमिक कार्य कर रहे हैं। श्रमिकों को रोजगार दिलाने में हरदोई प्रदेश के टॉप आठ जनपदों में शामिल है। सभी बीडीओ कोगोशालाओं में अधिक से अधिक पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सभी ब्लाक मुख्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, उपायुक्त मनरेगा प्रमोद चंद्रौल, उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें