फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दिए वस्त्र

विज्ञापन
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण करते नारायण सेवा समूह के पदाधिकारी। ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आर्थिक रूप से कमजोर की सहायता करने से उसके जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं नर की सेवा से नारायण भी खुश होते हैं। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में जरूरतमंद महिला व पुरुषों को वस्त्रों का वितरण करते हुए नारायण सेवा समूह के कार्यकारी संचालक जयराम वर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा में जितना भी खर्चा करता है, ईश्वर किसी न किसी रूप में उसका दस गुना उसको वापस भी कर देता है इसलिए समय-समय पर गरीबों की मदद को आगे जरूर आना चाहिए। इस मौके पर आसपास क्षेत्रों के करीब 110 महिला पुरूषों को उनकी जरूरतों के हिसाब से वस्त्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ला, नितिन मिश्रा, पतिराज गुप्ता, तारकनाथ, संदीप, रामशंकर शुक्ला, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें