फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालिका की मौत, चार घायल

Fri, 16 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बालिका की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड पर मोगा गांव के पास बुधवार को आटो व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई थी जिसमें आटो सवार सांडी थाना क्षेत्र के औलाद गंज निवासी अल्तमश (2) पुत्री मुश्ताक, इसहाक (35) पुत्र फरकत, बफातन (50) पतनी मुश्ताक, हाजिरा (54) पतनी सैकून गंभीर रूप से घायल हो गई थीं जिसमें से हालत गंभीर होने पर अल्तमश और इसहाक को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

 अल्तमश की लखनऊ में उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को परिजन वापस ले आए। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चाचा अयूब ने बताया कि अल्तमश के एक भाई चांद हैं। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा निवासी खुशीराम (45) पुत्र श्री पाल बाइक से हरदोई आ रहे थे। ककवाई के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन


 उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पिहानी थाना क्षेत्र के डर्रा निवासी गोविंद (8) पुत्र श्यामू सड़क हादसे में घायल हो गए। इधर,लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया निवासी अजीत (22) पुत्र राकेश अपने साथी राजाराम (45) पुत्र उमराया के साथ बाइक से बावन से डीजल लेकर गांव जा रहे थे। रास्ते में खरापुरवा के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें