फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार पर थाने पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। जीजा के चचेरे भाई से प्रेम-प्रसंग में मंगलवार को लड़की अपने प्रेमी के घर आ धमकी। युवती ने आरोप लगाया कि लड़के के माता-पिता ने पहले रोकना कर लिया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने प्रेमी के परिजनों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के मैगलगंज थाने के नायगांव निवासी एक युवती ने मंगलवार को हरियावां थाने के मदरावां निवासी अपने प्रेमी के परिजनों के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
पत्र में कहा कि युवती का रोकना गांव निवासी एक युवक के साथ कर दी गई थी। उसके व लड़के पक्ष के सभी लोगों की मर्जी से विवाह तय हुआ था। बाद में वह दोनों आपस में प्रेम करने लगे, लेकिन लड़के के परिजन अब विवाह से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन

इससे समाज में उसकी काफी बदनामी हो रही, इसलिए वह मंगलवार को प्रेमी के घर चली आई।
जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी विवाद बढ़ गया। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस भेज कर छानबीन की जाएगी। यदि दोनों बालिग हैं और दोनों पक्ष राजी हो जाते हैं, तो शादी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें