फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद मारा था बालिका को

Mon, 23 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या की गई थी। बालिका से दुष्कर्म व हत्या के मामले में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस घटना के समय आस पास मिले लोगों के संबंध में जानकारी करने में जुटी है। इस मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार की रात एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बारह साल की लड़की का शव गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पीछे गेहूं के खेत में पड़ा मिला था।

जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार बालिका के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। बालिका के निजी अंगों पर चोट के निशान मिले और शरीर पर काफी मिट्टी लगी हुई थी।
विज्ञापन


इससे घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम में स्लाइड बना कर उसे परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुछ लोगों पर परिजनों ने संदेह जताया है। उनके संबंध में जानकारी की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, बालिका के दुष्कर्म के समय उसके दुपट्टे को मुंह में ठूसा गया और उसी से उसके गले को कस कर हत्या  कर दी गई।

बालिका के साथ की गई दरिंदगी मानवता को शर्मसार कर रही है। उधर, बालिका एक कन्या इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ती थी। वह अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो भाई भी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें