फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Sun, 22 Nov 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर। थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुष्कर्म होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के असही मार्ग पर शनिवार सुबह एक तालाब में करीब 30 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसकी गर्दन पर निशान था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव पर हल्के नीले रंग की फूलदार साड़ी थी।

तलाशी में कोई ऐसी वस्तु उसके पास नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां पर फेंका गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। युवती के शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें