हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करकचमऊ गांव के पास शुक्रवार रात एसयूवी गाड़ी की टक्कर से तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
करकचमऊ निवासी रामलखन की पुत्री वर्षा (3) शुक्रवार रात घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उधर से निकली एसयूवी की टक्कर से वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में मां रेखा और चार भाई-बहन हैं।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।