फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू कलह में मजदूर ने गोली मारकर दी जान

Mon, 01 Apr 2024 03:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के भोगियापुर गांव में घरेलू कलह के चलते ईंट-भट्ठा मजदूर ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह घर से नाराज होकर निकला था।
विज्ञापन

भोगियापुर निवासी हरीराम (35) एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। शुक्रवार रात उसका परिवार में आपसी विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक रात दो बजे हरीराम घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। इसके बाद उसके पिता रामचंद्र परिजनों के साथ उसे खोजने निकले थे।
सुबह लगभग चार बजे उसका शव परिवार के ही खेत में पड़ा मिला। पास ही तमंचा पड़ा था और उसमें खोखा फंसा था। पिता रामचंद्र के मुताबिक घरेलू कलह में हरीराम ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने मौका-मुआयना किया। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी कमला और चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें