टड़ियावां। हरदोई-सीतपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा के मजरा खजुहा निवासी महेंद्र परिजनों सहित सिकरोहरी निवासी सुरजनपाल के खेत में हरदोई-सीतापुर मार्ग के निकट धान की कटाई कर रहा था।
उसके साथ पुत्री अंशिका (4), पुत्र अनुपम (5), नीतेश (9) व लवकुश (6) भी थे। दोपहर में अंशिका भाई बहनों के साथ हरदोई-सीतापुर मार्ग को पार कर सड़क की दूसरी तरफ हैंडपंप से पानी लेने जा रही थी। इसी दौरान हरदोई की तरफ से सीतापुर की ओर आ रही पिकअप ने अंशिका को टक्कर मार दी। मौके पर ही अंशिका की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।