- कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव की घटना, चालक मौके से भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। सोमवार दोपहर हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़ भाग निकला।
भदार गांव निवासी जगराम खेती करते हैं। उनकी पुत्री प्रिया (8) सोमवार दोपहर अपने मकान के बाहर खड़ंजे पर खेल रही थी। जगराम ने बताया कि इसी दौरान खेत से धान की फसल लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली की जद में प्रिया आ गई। कुचलकर उसकी मौके पर ही मात हो गई।
घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ लग गई। मृतका छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। बेटी का शव देख मां नेहा बदहवास हो गई। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।