फोटो 42: गोदभराई और अन्नप्राशन के दौरान नौनिहाल को खिलौना देते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, साथ में बीडीओ डॉ. रामप्रकाश। स्रोत : विभाग
- सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताया
- महिलाओं को बताए सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकार के नौ साल पूरे हाने पर ब्लॉक बावन के तत्योरा में कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म पूरी की और नौनिहालों को उपहार दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अश्वनी देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना में ताला-चाबी के साथ ही लाभार्थियों आयुष्मान कार्ड सौंपे गए। स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं वितरित की गईं।
बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने योजना और कार्यक्रम वार उपलब्धियों को बताया। महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। मातृ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित सिंह, प्रभाष कुमार, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह, आनंद कुमार, सुधांशु द्विवेदी, सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी व ग्रामीण मौजूद रहे।
-
उत्पीड़न और घटना के समय मिलाएं हेल्पलाइन नंबर
गांधी भवन में शुक्रवार को जिला प्रोबोशन अधिकारी संजय कुमार निगम और प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न और घटना के समय महिलाएं हेल्पलाइन नंबर-181, 1090, 1076, 112 व 1930 डायल करें। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पिंकी सिंह, प्रियंका पांडेय, रूबी देवी, अनूप तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।