फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में फंदे पर मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32- सुभाष चंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन

- सांडी के पिंडारी गांव की घटना, वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी किसान का शव शुक्रवार सुबह खेत में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


पिंडारी निवासी सुभाष चंद्र (60) खेती करते थे। पुत्र सोनू ने बताया कि सुभाष खेत में झोपड़ी में सोते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात भी खाना खाने के बाद खेत चले गए थे। शुक्रवार सुबह सोनू खेत पहुंचा, तो उसे पिता का शव खेत में ही लगे पेड़ में गमछे के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी उसने मां रेखा को दी। वह भी बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना पर सांडी थाने की पुलिस भी मौके पर गई। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम में अगर कोई संदिग्ध चीज मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें