फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीसी ए टीम ने 1

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र वर्ग की टीम जीडीसी ए व जीडीसी बी के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में कॉलेज की ए टीम ने बी टीम को 18 रन से हराया। चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर भैया लाल ने दोनों टीमों को अनुशासन में रहकर खेलने की सलाह दी।
विज्ञापन

जीडीसी बी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ए ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 79 रन बनाए। टीम की ओर से परवेज खान ने 22 व रेहान ने 17 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीडीसी बी की टीम मात्र 10 ओवर ही खेल सकी। टीम 61 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके चलते टीम ने मैच में 18 रन से जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी शाहनवाज को मैन ऑफ मैच के रूप में सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गुफरान खान, रोहित कुमार ने अंपायरिंग व अभिषेक कुमार एवं धीरेंद्र सिंह ने स्कोरिंग की। इस मौके पर प्रोफेसर मंगल किरण, प्रो. जितेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, प्रदीप कुमार, असद, अंकुल, शिवमोहन सिंह, रजनीश वाजपेयी, ओम सिंह व अनुराग आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें