फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 24 हजार मंत्रों का जाप

Sat, 28 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा जी के अष्ठम स्वरूप महागौरी को पूजा गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 24 हजार मंत्रों का जाप किया गया। भूरेश्वर महादेव, मंशानाथ, इच्छापूर्णी, दानेश्वर आदि मंदिरों पर महिला-पुरुष भक्तों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


मिश्राना और कोटकलां में भागवत कथा के आयोजन हुए। राजकुमार मिश्रा के मोहल्ला कोटकलां स्थित आवास पर जारी कथा में प्रहलाद चंद तिवारी ने अध्यात्मिक व्याख्या में समझाया कि सत्कर्मों का फल अवश्य मिलता है।

प्रज्ञा पीठ पिहानी पर महिला टोली की नीलम शर्मा, स्मिता कपूर, साधना और कमलेश आदि के साथ महिलाओं ने दुर्गा का गुणगान किया। ट्रस्टी अतुल कपूर ने प्रवचन किए। क्षेत्र के जहानीखेड़ा, मंसूरनगर, सआदतनगर, राभा, बूढ़ागांव में भी नवरात्र के अंतिम दिन माहौल भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें