फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
फोटो-11-सिनेमा चौराहे के निकट धूप से बचाने के लिए बच्चे के सर पर दुपट्टा ओढ़ाकर स्कूटी से जाती युवत? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर तक सड़के पर सन्नाटा रहा। घरों से निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा, तौलिया आदि का प्रयोग कर रहे हैं। तेज धूप के कारण बाजारों में कम ग्राहक नजर आए। डाक्टरों ने ऐसे मौसम में अकारण बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को तापमान में अभी और इजाफा होने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से रोजाना दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जा पहुंचा। जिससे लोग गर्मी व उसम से परेशान हैं। घरों में लगे कूलर व एसी भी शोपीस बने हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री था। रविवार को एक डिग्री तापमान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी गर्मी में इजाफा होगा। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें