आर्य कन्या डिग्री कालेज में शनिवार को कई
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं के अंदर भूगोल के प्रति लगाव व ज्ञान
को परखा गया, जिसमें गरिमा गुप्ता व सलोनी गुप्ता को प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान पर रखा गया।
प्राचार्या निर्मला यादव ने बताया कि महाविद्यालय
में भूगोल विभाग के तत्वावधान में भौगोलिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
आयोजित की गई, जिसमें भूगोल विभाग की 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली बीए प्रथम की गरिमा गुप्ता व
बीए द्वितीय की सलोनी गुप्ता को प्रथम घोषित किया गया। बीए द्वितीय की
नीलम देवी को द्वितीय स्थान पर रखा गया।
तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय की तीन
छात्राओं अंजू श्रीवास्तव, मोनी राठौर एवं राज नंदिनी ने पाया। द्वितीय
चरण में भौगोलिक स्थलाकृति प्रतियोगिता भूगोल विभाग के तत्वावधान में
आयोजित की गई। जिसमें 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीए
प्रथम की मोना वर्मा प्रथम स्थान पर रही।
बीए द्वितीय की संगीता गुप्ता व
बीए प्रथम की शिवानी कश्यप द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर भी बीए
प्रथम की मोनिका कश्यप रही। प्रतियोगिताएं डा. रानी भटनागर के निर्देशन में
आयोजित हुई।