फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पकड़ा गया फर्रूखाबाद का गैंगस्टर

Wed, 21 Feb 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर काेतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव के रेशमदेवी सती मंदिर में डेढ़ माह पहले हुई चोरी का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया है। चोरी के माल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पकड़ा गया आरोपी फर्रूखाबाद का गैंगस्टर है।
विज्ञापन

इकनौरा गांव में सात जनवरी को रेशम देवी सती मंदिर का ताला तोड़कर नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। मंदिर के प्रबंधक सुरसा थाना क्षेत्र के कसरावां गांव निवासी रामजी मिश्रा की तहरीर पर आठ जनवरी को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को लमकन पुल के पास से फर्रूखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के भूड़नगरिया निवासी ब्रजमोहन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मंदिर से चोरी हुए घंटे, एक मोबाइल फोन और कुछ रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि ब्रजमोहन के खिलाफ फर्रूखाबाद जनपद समेत कई जनपदों में गैंगस्टर समेत आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें