फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गिरोह बनाकर डीजल चोरी करने वाले नौ आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। बीती पांच मार्च को गोपालपुर पेट्रोल पंप से रोडवेज और ट्रक से डीजल चोरी करने वाले नौ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। 10 मार्च को सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया पांच मार्च की रात पेट्रोल पंप पर खड़ी रोडवेज बस से 200 लीटर और ट्रक से 650 लीटर पेट्रोल चोरी हो गया था। छह मार्च को दोनों वाहनों के चालकों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 मई को पाली और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर जनपद के श्यामतगंज गौटिया सदर बाजार निवासी विकास, जलालपुर सदर बाजार निवासी आशिक हुसैन, सतुआ खुर्द निगोही निवासी अमित वर्मा, शाहाबाद के मोहल्ला मुईदापुर निवासी विनीत मिश्रा, मोहल्ला बाजार खंभा निवासी दिव्यांश, मोहल्ला दिलेरंगज घास मंडी तिराहा निवासी सत्यम बाथम और लखीमपुर खीरी के लुधियापुर उचौलिया निवासी जसवीर को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के पास से 345 लीटर डीजल और एक कार बरामद की थी। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों की जमानत भी हो चुकी है। शाहाबाद के मोहल्ला बाजार खंभा निवासी शिवम उर्फ मूली और दिलेरगंज घास मंडी तिराहा निवासी हर्षित द्विवेदी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। सभी नौ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें