फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट बनाने वाला गैंग दबोचा

Fri, 12 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
bulandshahr gangrape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाल राजेश कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर शाहजहांपुर रोड पर सैनिक पेट्रोल पंप के वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक कार आती दिखाई दी। सिपाहियों ने कार चालक को रुकने का संकेत दिया। कार रोकने के बजाए चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर पांच लोगों को दबोच लिया जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार में 100 रुपये के 96 नकली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की। कोतवाल ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों में टिंकू सिंह निवासी नगला हाजी कोतवाली तिलहर, मनोज सिंह ग्राम हरद्वारा थाना परौर, मो. शादाब सेहरामऊ जिला शाजहांपुर के अलावा हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर निवासी राजेंद्र सिंह और मुजफ्फरनगर जिले के राजीखेड़ा निवासी जितेंद्र मलिक शामिल हैं।

गिरोह का सरगना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ेपुर निवासी रामसिंह और दक्षिणी सेहरामऊ जिला शाहजहांपुर का शानू भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें