फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजन के साथ ऐतिहासिक नुमाइश मेला शुरू

Mon, 25 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ वर्षों पुराने ऐतिहासिक नुमाइश मेला की शुरूआत रविवार को गणेश पूजन के साथ हुई। नुमाइश मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित हो रही रामलीला का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। रामलीला मंच पर मेला श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने गणेश पूजन के साथ सत्य नारायण कथा को सुना और उसके बाद यज्ञवेदी में आहुतियां डालकर हवन पूजन किया। कलाकारों ने पात्रों का रूप धारण गणेश पूजन जीवंत बनाया।
विज्ञापन


जनवरी माह से शुरू होने वाली ऐतिहासिक नुमाइश मेले को सौ वर्षों से अधिक समय हो गया है। रविवार को वृंदावन मथुरा से आए श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने गणेश पूजन की वास्तविक झांकी प्रस्तुत की। श्रीराम लीला मेला व प्रदर्शनी कमेटी ने गणेश पूजन पूरे विधि विधान से किया। संस्कृत महाविद्यालय सकाहा और धियर महोलिया से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पूजन कराया। जिसमें मुख्य यजमान मुख्य आयोजक व संचालक राम प्रकाश शुक्ला और संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले ने यज्ञवेदी में आहुतियां डाली। आचार्यों ने गणेश पूजन के बाद सत्य नारायण की कथा सुनाई।

लीला मंडल के व्यास जी ने अपने भजनों से मंत्र मुग्ध कर दिया। पूजन और हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर वियोग चंद्र मिश्र, संत कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र मिश्र, सुरेश चंद्र पांडेय, प्रमोद मिश्रा, संजय शुक्ला, अमित त्रिवेदी रानू, अमित बाजपेयी, पिंकू गुप्ता, श्याम जी मिश्रा व राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



लक्ष्मी नारायण की झांकी ने आकर्षित किया
नुमाइश मैदान में रविवार से रामलीला की शुरूआत हुई। प्रतिवर्ष की भांति वृंदावन से श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकार अपने सशक्त अभिनय का मंचन करेंगे। गणेश पूजन के साथ कलाकारों ने नारायण लक्ष्मी और गणेश जी की जो झांकी प्रस्तुत की जो काफी आकर्षक दिखी। वहीं कलाकारों की भाव भंगिमा ने भी सशक्त अभिनय का छाप छोड़ी है। जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें