गणेशोत्सव के तहत रविवार को कई कार्यक्रम हुए। इस
क्रम में महिलाओं ने आरती व महिला कीर्तन से गणेश जी का गुणगान किया। साथ
ही अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। भारतीय इंटर कालेज के पास स्थापित गणेश
प्रतिमा के पास रविवार की भोर अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ।
इस मौके पर
भक्तों ने गजानन के जयकारे लगाए। शाम को धार्मिक नृत्य संध्या में
शाहजहांपुर की पार्टी की ओर से भक्ति गीत गाए गए। आयोजन में अवधेश रस्तोगी,
रिशू वैश्य, राजकुमार रस्तोगी, राहुल गुप्ता, पिंकू मिश्रा, अमन गुप्ता
आदि का योगदान रहा। सभासद रिशू वैश्य ने बताया कि सोमवार को गणेश प्रतिमा
की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।