हरदोई। श्री सिद्धि विनायक मराठा एवं सर्राफा कमेटी के तत्वावधान में सिनेमा रोड स्थित कंपाउंड में चल रहे श्री गणेश उत्सव में मंगलवार को आचार्यों ने विघभन विनाशक गजानन का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
इस दौरान लखनऊ से आए ओमकार ने सुंदरकांड का पाठ किया। अध्यक्ष अनिल महेेंद्रा ने बताया कि 14 सितंबर को हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 15 सितंबर को विशाला शोभा यात्रा व मूर्ति विसर्जन समारोह होगा। इस मौके पर सर्राफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, अक्षय महेंद्रा, गोपाल मेहरोत्रा, नीरज कपूर, प्रदीप रस्तोगी, भोला नाथ रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, विष्णु प्रजापति, दीपक वर्मा, लल्लू गुप्ता, राजा रस्तोगी, दीपू कपूर, शिव नारायन, अशोक कु मार आदि मौजूद रहे।