फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में शिविर लगा बनाएं आधार कार्ड

Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय व हर कालेज कैंपस में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने सहित कई मांगों को लेकर अभाविप पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जिला संयोजक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। इसके बावजूद बिजली का शाम को सात बजे आना विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा कर रहा है। परिषद अंधेरा होने से पूर्व बिजली की आपूर्ति कराने की मांग की और कहा कि वर्तमान समय में सर्दी का प्रकोप चल रहा है।

इसके बावजूद जीआईसी के हास्टल में अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इस बाबत डीएम ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया गया था, पर उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पदाधिकारियों ने आधार कार्ड में हो रहे भ्रष्टाचार को तहसील मुख्यालय व हर कालेज कैंपस में शिविर लगाकर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर आशुतोष सिंह चौहान, अखिलेश त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता, उमापति मिश्र, आशुतोष शुक्ला, अमन मिश्र, सिद्वार्थ मिश्र आदि मौजूद थे।

उधर, अभाविप की शाहाबाद कमेटी में नगर उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिन मिश्रा, अरसिवंद कनौजिया, सह तहसील संयोजक फैसल खां, सह नगर मंत्री विक्रांत त्रिपाठी, अनुज कुमार, अवनीश मिश्र, शिववीर प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह लोधी, आंदोलन प्रमुख अरुण गुप्ता, सह आंदोलन प्रमुख रोहित यादव, प्रचार प्रमुख शिवम त्रिपाठी, संपर्क  प्रमुख अभिषेक मिश्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें