फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गजानंद महाराज पधारो... शोभायात्रा के साथ श्रीगणेश महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गजानंद महाराज पधारो... के साथ मंगलवार को गजानन सेवा समिति की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई पूजन-अर्चन के साथ रिद्धि-सिद्धि और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना हुई। सात दिवसीय 14वें वार्षिकोत्सव के शुभारंभ पर तुरंतनाथ मंदिर से श्रीगणेश प्रतिमा का पूजन कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारी तुरंतनाथ मंदिर पर एकत्र हुए। वहां पर श्रीगणेश प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद ब्रह्मकुमारी और गायत्री परिवार की महिलाओं और समिति के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। वंशीनगर पंडाल पहुंचने पर श्रीगणेश प्रतिमा का नैमिषारण्य से आए आचार्य मुकुंद राम मिश्रा, आचार्य शिवमोहन राम मिश्रा व आचार्य गगन राम मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापना कराई।
ब्रह्मकुमारी माउंट आबू से आए अनिल कुमार और साथियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शाम को अजय पांडे और टीम ने संगीतमयी श्रीसुंदरकांड पाठ किया। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर लगेगा और शाम छह बजे से नृत्य प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रवीण अवस्थी, राजमोहन पांडे, अनिल महेंद्रा बबली, डॉ. नवीन सक्सेना, अंबुज शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, जेके सेठ, प्रभाकर पाठक, अशोक सिंह लालू, अंकित अवस्थी, गरिमा चतुर्वेदी, दिव्यांशी सिंह, गायत्री सोनी शामिल रहीं।

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल और सराफा कमेटी के 19वें श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियां तेज हो गईं। मंगलवार को सिनेमा रोड पर श्रीगणेश महोत्सव के लिए पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने पंडाल लगवाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को किए जाने के साथ ही बुधवार को निकाली जानी वाली शोभायात्रा की तैयारियां कीं।

श्री विनायक समिति की तरफ से भी बुधवार को श्रीगणेश महोत्सव शुरू होगा। मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को जुटाया। पंडाल लगवाए जाने के साथ ही शोभायात्रा आदि की तैयारियां कीं। कमेटी पदाधिकारियों ने श्रीगणेश प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं को भव्य स्वरूप में सजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें