फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से फर्नीचर कारीगर की मौत

Sun, 14 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर के डीएम चौराहा के पास फर्नीचर की दुकान में रविवार को करंट लगने से कारीगर की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने करंट लगाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 हरियावां थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी शिवचरन का बेटा जदुनाथ (30) हरदोई शहर में डीएम चौराहा के पास इदरीस की फर्नीचर की दुकान में काम करता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था।

मृतक के भतीजे गुड्डू ने बताया कि गांव निवासी बीनू भी फर्नीचर की दुकान के पास ही साइकिल दुकान में मिस्त्री है। गुड्डू ने बताया कि करीब 11 बजे उसके पास बीनू का फोन आया। उसने चाचा की तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि फर्नीचर व्यापारी उसे रिक्शा से जिला अस्पताल ले गया है। करीब साढ़े 11 बजे गुड्डू और उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां जदुनाथ के मौत की सूचना मिली। गुड्डू ने डॉक्टरों से जानकारी ली तो बताया कि जदुनाथ को करंट लगा था।

उसे मृत अवस्था में लाया गया था। मृतक के परिजनों ने दुकानदार पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। फर्नीचर व्यापारी का कहना है कि जदुनाथ करीब 8:30 बजे दुकान पर आया था। कुछ देर काम करने के बाद उसने पेट में दर्द होने की बात कही और दुकान में ही लेट गया।

कुछ देर बाद जदुनाथ की हालत जानने के लिए उसके पास गया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसे जिला अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें