दोस्तों से उपहार में मिले डिब्बे में निकला प्याज देखते मोहम्मद आसिफ
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के शाहाबाद में प्याज की आसमान चढ़ती कीमतों ने इसकी कद्र इतनी बढ़ा दी है कि अब शादी में तोहफे के तौर पर भी मिठाई के डिब्बे में प्याज दी जा रही है। पढ़ने और सुनने में यह अटपटा लग सकता है, लेकिन सोमवार रात शाहाबाद कस्बे में आयोजित एक दावत-ए-वलीमा में कुछ ऐसा ही हुआ।
चार दोस्तों ने मिठाई के डिब्बे में अपने मित्र को प्याज उपहार में दी। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खलील निवासी मोहम्मद आसिफ की शादी के बाद दावत-ए-वलीमा का आयोजन सोमवार रात कस्बे के आवास विकास कालोनी में स्थित एक मैरिज लॉन में किया गया था।