फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना हुई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक माह के अंदर दूसरी बार सोमवार को पूरी मालगाड़ी हरदोई से चावल लेकर बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस बार कोलकाता के एक व्यापारी ने 42 वैगन में 24 हजार क्विंटल चावल लोड करा उसे बांग्लादेश भेजा है। माल परिहवन की दृष्टि से लगातार विदेशी निर्यात बढ़ने पर रेलवे के अधिकारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

माल परिवहन को बढ़ावा देन के लिए रेलवे द्वारा मंडल स्तर पर रेलवे बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। यूनिट गठन के बाद माल परिवहन को लेकर यहां भी लगातार काम बढ़ रहा है।
अभी 17 फरवरी को पहली बार एक व्यापारी के माध्यम से जनपद से 42 वैगन, गेहूं लोड करा पूरी मालगाड़ी बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन भेजी गई थी। 19 दिन बाद दोबारा हरदोई स्टेशन से चावल की पूरी मालगाड़ी लोड कर बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन रवाना की गई। इस बार कोलकाता के शौभिक एक्सपोर्ट लिमिटेड की ओर से लगभग 24 हजार क्विंटल चावल बांग्लादेश भेजा गया है। इससे रेलवे को 47 लाख 68 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी तीन दिन के अंदर बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

सीएमआई मनीष वाजपेयी ने बताया कि रेल से माल परिवहन करने को लेकर व्यापारियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। माल परिवहन में लगातार वृद्धि भी हो रही है। व्यापारियों से अपील है कि वह कम लागत में मालगाड़ी से सुरक्षित ढंग से माल परिवहन कराने की सुविधा का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें