जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में शनिवार को
स्वतंत्रता सेनानी भोला सिंह ने भर्ती कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर
देकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बच्चों की माताओं को प्रोटीन
पाउडर वितरित कर स्वतंत्रता सेनानी ने कहा कि कुपोषित बच्चों में प्रोटीन
की कमी पूरी हो सके, इसी भावना के साथ पाउडर के डिब्बों का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि वह तो समय-समय पर इनके बीच आकर सामर्थ्य के अनुसार मदद
करते रहेंगे, पर अन्य समाजसेवियों व संगठनों से भी अपील है कि आए और देश के
भविष्य के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.
आरके मिश्र ने कहा कि कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर का वितरण करना एक
पुनीत कार्य है। कहा कि हमें अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको
भोजन में दालें, हरी सब्जियां, दूध, दलिया, खिचड़ी, अंडा, सोयाबीन, चना,
गुड़ आदि पोषण तत्वों से मुक्त खाद्य पदार्थ खिलाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि
बच्चों की सफाई व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भारत वर्ष में
जनसंख्या वृद्धि के साथ साथ कुपोषित बच्चों की संख्या में भी वृद्धि हो रही
है। यह चिंता का विषय है। इस मौके पर डा. सुरेश अग्निहोत्री, डा. नौशाद,
डा. गौरवेंद्र प्रताप सिंह, डा. सुरजीत सिंह, डा. रमेश चंद्रा, डा. शरद
गुप्ता और देवेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।