फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी अनशन पर डटी रही शिवसेना

Sat, 11 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में शिवसेना का अनशन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक आश्वासन नहीं मिलता, अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शिवसेना के राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि अब 14 वर्षों बाद नेताजी को शहर कोतवाली पुलिस के बंधन से छुड़ाकर प्रशासन को तुरंत स्थापित कराना चाहिए। अब जिले में भयभीत करने की नीति नहीं चलेगी। यदि प्रशासन ऐसे ही सत्ताधारी नेताओं की कठपुतली बना रहा, तो जनपदवासियों का आक्रोश भी फूटेगा।

उन्होंने कहा कि शिवसेना इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेगा। देश के सच्चे सैनिक होने के बावजूद भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ हमेशा दुर्भाग्य जुड़ा रहा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सबसे बड़े शिकार हुए। कहा कि नेताजी की मूर्ति स्थापना को शिवसैनिक कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा, जिसमें चेतावनी दी कि जब तक जिला अस्पताल चौराहे पर नेताजी की मूर्ति स्थापित नहीं की जाती या फिर उसका ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक शिवसेना का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर राजन वर्मा, राजेश मिश्रा, राकेश दीक्षित और मोहित गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें