फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मैरिज हॉल निर्माण के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में मैरिज हॉल बनवाने के लिए रुपये लेने के बाद भी कार्य शुरू न कराने पर पुलिस ने निर्माण एजेंसी के दो लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने तय समय में निर्माण न कराने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरायमारूफपुर निवासी डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उन्होंने सेंट थेरेसा स्कूल के पास स्थित 2400 वर्गफुट भूमि पर मैरिज हॉल निर्माण के लिए जनवरी 2025 में लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित एसके कंस्ट्रक्शन के गोविंद और सुचित से 1375 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुबंध किया था। समझौते के अनुसार निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूरा होना था।
दावा है कि निर्माण के लिए कंपनी को करीब 36 लाख रुपये भी भुगतान कर दिए गए, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि बीती 10 मई 2026 को उन्होंने फोन कर या निर्माण कार्य पूरा कराने या फिर जमा धनराशि वापस करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोविंद और सुचित पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें