फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) फर्रूख इनाम सिद्दीकी ने दोषी करार दिया है और उसे चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुरवा निवासी रमाकांत के खिलाफ वर्ष 2014 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गैंगचार्ट में गिरोह के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और अवैध शस्त्र रखने समेत 11 मामलों का उल्लेख किया गया था। रमाकांत ने वर्ष 2013 में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव निवासी राजेश की गोली मारकर हत्या भी की थी। इस मामले में रमाकांत को पहले ही सजा हो चुकी है।

गैंगस्टर के अन्य आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई है। दोषी रमाकांत ने परिवार की जिम्मेदारी और जेल में बिताए समय का हवाला देकर कम सजा देने की गुहार लगाई। विशेष लोक अभियोजक ने अधिक से अधिक सजा दिए जाने का तर्क दिया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूतों के आधार पर विशेष न्यायाधीश ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें