फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनों से आए 4 हजार श्रमिक, चार मिले संदिग्ध

विज्ञापन
फोटो-1- स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद प्लेटफार्म से बाहर से निकलते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली और पंजाब के लुधियाना से सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक चार स्पेशल ट्रेनें चार हजार श्रमिकों को लेकर जनपद पहुंची। जांच के दौरान चार लोगों के संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य श्रमिकों को बसों से गृह जनपद और तहसील भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात 11 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 9.55 बजे तक दो ट्रेनें पंजाब के लुधियाना व दो ट्रेनें दिल्ली से श्रमिकों को लेकर स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन के दोनों गेटों पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान चार लोगों में बुखार व सर्दी जुकाम के लक्षण मिले। जिस पर चारों लोगों को जांच के लिए एंबुलेेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एडीएम संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में 576 श्रमिकों को बसों से गृह जनपद और जिले के कामगारों को तहसीलों में भेज दिया गया।
स्वयंसेवकों ने रखा खाना-पानी का ध्यान
रेलवे की ओर से सोमवार रात दिल्ली से बिहार व पंजाब के अंबाला से मुजफ्फरपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भोजन के पैकेट वितरित किए गए। ट्रेनों में सवार श्रमिकों की सेवा को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता नगर कार्यवाह वैभव की अगुवाई में स्टेशन पर मौजूद रहे। स्वयंसेवकों की मदद व सीएमआई अंबुज मिश्रा की देखरेख में दोनों ट्रेनों में सवार 2638 श्रमिकों को खाने के पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

फोटो-2- स्टेशन पर श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य टीम के सदस्य। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-4- स्टेशन से निकलने के बाद बसों की ओर जाते श्रमिक। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें