हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासितनगर निवासी अशोक कुमार दीक्षित ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि पुत्र पंकज दीक्षित और भतीजा अनुराग दीक्षित पांच अक्तूबर की सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल पर गुर्रा नदी में स्नान करने गए थे।
पाली थाना क्षेत्र के किलकिली गांव निवासी सगे भाई राज पांडेय, सौरभ पांडेय समेत वासितनगर निवासी प्रदीप मिश्रा और पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी दिलीप पांडेय वहां पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने पंकज और अनुराग के साथ मारपीट की। दावा है कि इस दौरान राज पांडेय ने पंकज के दाहिनी ओर पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)