जिले में बुखार का प्रकोप भयावह होता जा रहा है। शुक्रवार क ो बुखार से नगर क्षेत्र में एक युवक व वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बेंहदर ब्लाक के सरेहरी और पाली के मोहल्ला भगवंतनगर की महिलाओं ने लखनऊ के अलग-अलग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मोहल्ला सुगरमिल कालोनी निवासी कादिर (35) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन निजी चिकित्सक से उनका इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर नगर क्षेत्र के लालपालपुर गांव निवासी रामबेटी (65) पत्नी तौले को छह दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर बेंहदर ब्लाक के सरेहरी गांव निवासी लीला की पत्नी लीलावती (36) को 15 दिन से बुखार आ रहा था।
हालत गंभीर होने पर परिजनों ने एक सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। पालीनगर के भगवंतपुर निवासी चेतराम की पत्नी रानी (50) को पिछले नौ दिन से बुखार आ रहा था। चेतराम ने बताया कि उसका निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। इस पर उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
निजी अस्पताल मेें भी करा सकते डेंगू की जांच
हरदोई। अब डेंगू के लक्षण होने पर जिला अस्पताल की पैथालॉजी समेत निजी अस्पतालों में भी जांच की जा सकती है। इस संबंध में सीएमओ की तरफ से जिले के प्रमुख अस्पताल और मान्यता प्राप्त पैथालॉजी को पत्र भेजा गया है। जिसमें डेंगू की जांच क र रिपोर्ट जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम में भेजने की अनुमति है।
सीएमओ डा. एसके श्रीवास्तव ने डेंगू की जांच की अनुमति जिले के सभी बड़े अस्पताल व पैथालॉजी संचालकों को दी है। उनकी तरफ इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि निजी अस्पताल व पैथालॉजी डेंगू की किट मंगाकर रोगियों की जांच कर सकते हैं। जांच में यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो रिपोर्ट जिला अस्पताल के पैथालॉजी में भेजे। कं ट्रोल रूप से रिपोर्ट लखनऊ के राज्य संचारी लैब को भेजी जाएगी। इसके बाद लैब में जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि होने पर रोगी को लखनऊ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जाएगा। मालूम हो कि जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है।
दो महीना में 35 से अधिक रोगियों में इसकी पुष्टि हुई है। इसमें से जिला अस्पताल क ी पैथालॉजी में हुई जांच में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि अन्य 28 की जांच लखनऊ के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कराई गई थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डीजी स्वास्थ्य की तरफ से सीएमओ को निजी अस्पताल व पैथालॉजी में डेंगू की जांच करने की अनुमति के निर्देश दिए गए।
महीनकुंड गांव में में बुखार का प्रकोप
अहिरोरी ब्लाक के महीनकुंड गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को सीएचसी से डाक्टरों की टीम गांव पहुंची और रोगियों की जांच कर दवाएं दी। बुखार की चपेट में आने वालोें में कमलेश (40), सलोनी (तीन), जयप्रकाश (22), विशाल तिवारी (12), हरद्वारी लाल (35) ,रामबक्स (60), ओमकार (65), मोनू (25), रीना (20), संध्या (25) शिवम (दो), सुरेश पाल (35) समेत 36 रोगियों की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डा. मनू शर्मा ने बताया डाक्टरों की टीम ने जांच कर रोगियों को दवाएं दी हैं। सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीणों को सफाई पर विशेष ध्यान रखने क ो कहा है। उन्होंने कहा यदि बुखार आए तो लापरवाही न करें जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डाक्टरों से जांच कराकर दवाइयां लें। टीम में डा. विनोद यादव, डा. संगप्रिय गौतम, डा. दुर्गेश ने रोगियों की जांच की।