फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने दो और को लीला

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू के डंक  ने दो और जान ले ली। भरखनी ब्लाक की ग्राम पंचायत लखनौर प्रधान के पति की लखनऊ के निजी अस्पताल में डेेंगू से मौत हो गई, भगवन्तपुर निवासी एक ग्रामीण ने भी दम तोड़ दिया है। जिला अस्पताल की पैथालाजी में डेंगू के एक और रोगी की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 35 हो गई है जिसमें 13 की मौत हुई है। भरखनी ब्लाक की ग्राम पंचायत लखनौर के प्रधान के पति रजनीश उर्फ नटूरी मिश्र (45) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


परिजन उसका निजी डाक्टरों से इलाज करा रहे थे। गुरुवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर जांच में डाक्टरों ने डेंगू के लक्षण मिलने पर लखनऊ रेफर कर दिया। भाई हरीराम ने बताया कि रजनीश को सहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर खून की जांच में डेंगू की  पुष्टि हुई थी। डाक्टरों ने डेंगू का इलाज चालू किया था। शुक्रवार को रजनीश की मौत हो गई।

इधर, नगर के करीबी गांव भगवन्तपुर निवासी रामवीर उर्फ भोले (48) पुत्र लालाराम की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। पत्नी पुष्पा ने बताया कि रामवीर को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से इलाज करवा रही थीं। शुक्रवार शाम तबियत बिगड़ने पर कर्ज लेकर बाहर ले जा रही थीं लेकिन रास्ते में ही रामवीर ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की पैथालाजी में शुक्रवार को शहर कोतवाली के मोहल्ला आलू थोक निवासी रामकरन को पिछले छह दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने हरदोई नर्सिंग होम में जांच कराई। जहां पर डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जिला अस्पताल की पैथालाजी में खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इधर, टड़ियावां ब्लाक के सीएचसी पर शुक्रवार को पसनेर गांव निवासी जय देवी पत्नी बृजेश बुखार की जांच कराने आई थी।

अधीक्षक डा. आशीष अग्रवाल ने जांच की तो उसकी हालत गंभीर थी। पूछताछ करने पर साथ में आए पिता ने बताया कि दो दिन पहले बुखार आने पर गांव में ही इलाज कराया था। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें