फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोगों की मौत

Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर हुए सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस चालक और बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर ग्राम कौढ़ा चौराहे पर सोमवार की शाम सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकहा निवासी मेघनाथ (55) पुत्र जगदीश, उनके फुफेरे भाई सुखवीर (32) पुत्र मूंगा लाल निवासी बरखेड़ा जयफल थाना मदनापुर शाहजहांपुर और सोनू (20) पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी अल्ला गंज शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से उत्तेजित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान घटना की जानकारी होने पर दारोगा केपी सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक मेघनाथ के भाई कल्लू ने बताया कि सुखवीर उसका फुफेरा भाई है और राजेंद्र सुखवीर का फुफेरा भाई है। वह लोग उसके गांव आए थे। सोमवार की सुबह वह लोग मेघनाथ के साथ शहर आए थे। यहीं से वह पास जा रहे थे।

सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। बताया कि सुखवीर के एक पुत्री है। वहीं मेघनाथ के एक पुत्र है, जबकि सोनू के भी एक पुत्री है। दारोगा केपी सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी पुलिस हिरासत में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर इसी गांव के निकट सोमवार की सुबह बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार ऋषी राम (18) पुत्र बच्चू लाल निवासी फरीदापुर और उसका भाई सुजीत घायल हो गए थे। ऋषी राम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे।

रास्ते में ऋषी राम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग गांव से शाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें