फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुपोषण की पूरी रिपोर्ट न देने पर चार एमओआईसी से जवाब-तलब

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने जाहिर की नाराजगी, भरावन, पिहानी, भरखनी और कछौना की स्थिति खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कुपोषण के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान और ई-कवच पर फीडिंग की कम स्थिति पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी, भरावन, भरखनी और कछौना के एमओआईसी (प्रभारी चिकित्साधिकारी) से जवाब-तलब किया है। कहा कि कुपोषण के शिकार बच्चों को एनआरसी पर भर्ती कराया जाए।
स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को डीएम ने पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि पोषाहार की आपूर्ति को सुचारु रखा जाए। हॉटकुक्ड भोजन के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पोषण ट्रैकर पर आधार व मोबाइल सत्यापन का काम जल्द पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को स्वस्थ श्रेणी में लाने के लिए काम किया जाए। ऐसे बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए। एनआरसी की व्यवस्थाओं दुरुस्त रखा जाए। ई-कवच पर फीडिंग में तेजी लाई जाए। कहा कि आठ अप्रैल से पोषण पखवाड़ा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीपीओ मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें